साधुओं ने लाश देखी, गले पर गहरे घाव, पूछताछ में 10 बीघा जमीन का विवाद सामने आया~~~
अयोध्या सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में संत की हत्या कर दी गई है। गुरुवार को 30 साल के साधु राम सहारे दास की लाश देखकर पुलिस को बुलाया। वह हनुमानगढ़ी की बसंतिया पट्टी के साकेतवासी संत दुर्बल दास के शिष्य थे। घटना हनुमानगढ़ी के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर की सीढ़ी के बगल आश्रम में हुई है। साधु के गले पर गहरा घाव हैं, माना गया है कि उनकी गर्दन काटकर हत्या की गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि अंबेडकरनगर के भीटी में करीब 10 बीघा जमीन का स्वामित्व का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस CCTV के जरिए कातिल का सुराग तलाश रही है। अयोध्या के आईजी और एसएसपी भी मौके पर आए हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



