अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र स्थित मेहर बुक डिपो पर संत राजेंद्र पुरी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पंकज अरोड़ा जी, राजकुमार वालिया जी, अश्वनी वालिया जी एवं अरविंद मोहन शर्मा जी ने पुष्पमालाएं भेंट कर महाराज श्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र गिरि जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में पंकज अरोड़ा जी एवं राजकुमार वालिया जी की टीम समाज सेवा एवं लोक-कल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय है और निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य कर रही है।
अपने संबोधन में संत राजेंद्र पुरी महाराज ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाब केसरी समाचार पत्र पर लगाए गए आरोपों को सिरे से झूठा और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्र मीडिया की आवाज को दबाने का प्रयास है, जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। महाराज श्री ने खुले मंच से ऐसे कदमों का बहिष्कार करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता अनिवार्य है।
राजेंद्र पुरी महाराज ने आगे कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है और सच्चाई को सामने लाना उसका कर्तव्य है। किसी भी सरकार द्वारा मीडिया पर दबाव बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित नागरिकों ने महाराज श्री के विचारों का समर्थन करते हुए उनके वक्तव्य की सराहना की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



