शाहजहांपुर। सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह गुर्जर ‘गुरुजी’ का जिला शाहजहांपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव सावित्री देवी शर्मा के आवास पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुषमा शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव चौधरी जगपाल सिंह यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर उनका जोरदार अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौतम बुद्ध नगर जिला महासचिव धर्मेंद्र नागर, द्वारिका प्रसाद, श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती मीरा यादव, श्रीमती कमलजीत कौर, हरेंद्र श्रीवास्तव, कमल गुप्ता, जगदीश सिंह, जंगी शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह गुर्जर ‘गुरुजी’ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने, समाज के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने महिला मोर्चा की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से पार्टी को नई ऊर्जा मिल रही है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
- समाज जागरण: 19 अगस्त दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- कबाड़ में जाने वाला था IndiGo का ये विमान, फिर अचानक बदली किस्मत! अब LATAM के साथ भरेगा उड़ाननई दिल्ली। भारतीय विमानन कंपनी IndiGo के बेड़े में कभी उड़ान भर चुका एक Airbus A321neo विमान अब एक नए सफर पर निकल पड़ा है। करीब छह साल पुराने इस विमान ने IndiGo से विदाई के बाद कबाड़ में जाने के बजाय दक्षिण अमेरिकी विमानन कंपनी LATAM Airlines में नई जगह बना ली है। विमानन…
- Air India के बेड़े में शामिल होगा तीसरा Airbus A350-1000, 2027 में डिलीवरी की तैयारी; सामने आई विमान की तस्वीरनई दिल्ली। भारत की प्रमुख विमानन कंपनी Air India अपने लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय उड़ान नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में एयरलाइन के बेड़े में शामिल होने वाले नए Airbus A350-1000 विमानों को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। विमानन क्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा…
- त्योहारी सीजन में Akasa Air का बड़ा धमाका! कोलकाता से 13 डेली उड़ानें, मुंबई-बेंगलुरु समेत इन शहरों के लिए बढ़ी Flightकोलकाता। त्योहारी सीजन से पहले विमानन कंपनी Akasa Air ने कोलकाता से अपनी उड़ानों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एयरलाइन ने कोलकाता से कई प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त उड़ानें जोड़ने का फैसला किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कोलकाता से अहमदाबाद के लिए दैनिक उड़ान,…
- ग्रामीण इलाकों मे भारी बारिश के चलते जनजीवन हो रहा प्रभावितसंवाददाता – डॉ. अरुण पाण्डेय “गुरुजी “दैनिक समाज जागरण घोरावल/ सोनभद्र। सोमवार को हुए भारी बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों मे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसमे न्याय पंचायत लहास के अंतर्गत ढोलो मे बारिश के दौरान पानी की निकासी नही होने के कारण घरों मे घुटने तक पानी पहुंच…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








