google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजस्थान विधान सभा चुनाव मे 96 सीटों उम्मीदवार उतारेंगी सम्राट मिहिर भोज पार्टी

समाज जागरण डेस्क नोएडा/राजस्थानॉ

राजस्थान विधान सभा चुनाव मे 96 सीटों पर दावेदारी पेश करेगी सम्राट मिहिर भोज पार्टी, राष्ट्रीय नेतृत्व ने हरी झंड़ी दे दी है। जारी प्रेस विज्ञाप्ति मे पार्टी ने उन सभी 96वें उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिसमें नाम के साथ विधान सभा क्षेत्र भी शामिल किया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरेन्द्र सिंह गुर्जर (गुरुजी) ने समाज जागरण से बात करते हुए बताया है कि हमारी पार्टी भयमुक्त समाज देने के साथ-साथ चिकित्सा, शिक्षा और उर्जा (बिजली) निशुल्क उपलब्ध कराने की कार्य करेंगी। इसके अलावा एमडीसी समाज का कोटा 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की कार्य करेगी। पेंशनधारी माता बहनों को पेंशन को दो गुणा करने तथा रुकी हुई भर्तियों को सरकार गठन के तत्काल बाद ही लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।

श्री सिंह ने बताया कि जो गुर्जर आंदोलन के दौरान शहीद हुए थे उनके परिवारजनो को एक करोड़ी की मुआवजा और परिवार एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी। यह पार्टी स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी एवं स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला जी के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगी। हम लोगों ने 96 उम्मीदवार की सूची जारी कर दी है और इसी मुद्दे के साथ हम लोग जनता से संपर्क करेंगे और उनसे आशीर्वाद लेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)