भारतीय संस्कृति, धर्म और संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए नई पहल
मुम्बई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – सनातन मूल्यों और भारतीय परंपराओं के संरक्षण हेतु सनातन सेना ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया है। संगठन के प्रमुख सुरजीत सिंह ने घोषणा की है कि सनातन सेना द्वारा जल्द ही गुरुकुल की स्थापना की जाएगी। सुरजीत सिंह ने बताया कि इस गुरुकुल का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धर्म, नैतिकता और जीवन मूल्यों से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां आधुनिक शिक्षा का प्रभाव बढ़ रहा है, वहीं संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि गुरुकुल में वेद, पुराण, योग, ध्यान और भारतीय इतिहास की शिक्षा दी जाएगी, जिससे विद्यार्थी न केवल शिक्षित होंगे, बल्कि संस्कारित और जागरूक नागरिक भी बनेंगे।सनातन सेना प्रमुख ने समाज के सभी वर्गों से इस पहल में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यह गुरुकुल समाज और राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



