google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एल्बम ” तेरा इश्क़ ” शूटिंग कम्प्लीट, प्यार और इमोशन से सजी कहानी जल्द होगी रिलीज़

मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – रोमांटिक म्यूजिक वीडियो एल्बम “तेरा इश्क़ ” की शूटिंग आज मुंबई में सफलता पूर्वक संपन्न हो गई। यह एल्बम दो प्रेमियों की दिल छू लेने वाली कहानी पर आधारित है! जिसमें प्यार, जज़्बात और रिश्तों की गहराई को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। इस एल्बम के म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर अर्जुन हैं! जिनके संगीत में रोमांस और इमोशन का शानदार मेल देखने को मिलेगा।

एल्बम में मुख्य भूमिकाओं में राकेश और सौम्या नजर आएंगे! जिन्होंने अपने प्रभावशाली अभिनय से कहानी को जीवंत बना दिया है। वहीं इस प्रोजेक्ट के डी.ओ.पी. मनोज सिंह हैं! जिनकी बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी एल्बम को एक अलग ही विज़ुअल अपील प्रदान करती है। तेरा इश्क़ एक भावनात्मक और रोमांटिक म्यूजिक एल्बम है! जो दर्शकों को प्यार के खूबसूरत एहसास से जोड़ने का वादा करता है। दर्शकों को अब इस एल्बम के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)