google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बालू लदा ट्रैक्टर जब्त चालक गिरफ्तार भेजा गया जेल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 30 सितंबर 2023 नबीनगर थाना क्षेत्र के उत्तर कोयल नहर कॉलोनी के समीप से पुलिस गश्ती के दौरान अवैध बालु लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है।एस आई तारकेश्वर तिवारी एवम सशस्त्र बल ने गश्ती के दौरान नहर के समीप टंडवा रोड से अवैध बालु लदा आईसर ट्रेक्टर जिसका नंबर B 26GA 5863 है को जब्त किया है।साथ में मौके से चालक मनजीत कुमार पिता महेश राम ग्राम रघुनाथगंज थाना नबीनगर को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि ट्रैक्टर और बालू को जब्त कर थाना लाया गया है और मामले में खनन विभाग को सूचित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)