google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*संजय सिंह का शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

थामने का नाम नहीं ले रहा प्रवासी मजदूरों की मौत का शिलशिला*
राहुल कुमार गुप्ता,  दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखण्ड के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भेलवारा (उर्गी)गांव में उस समय मातम छा गया जब प्रवासी मजदूर संजय कुमार सिंह (30) का शव मध्य प्रदेश के खंडवा से पैतृक आवास उरगी पहुंचा।मृतक संजय कुमार सिंह मध्य प्रदेश के खंडवा में दास एंड दास प्राइवेट लिमिटेड कंपनी  में कार्यरत था।25 जनवरी को कार्य  के दौरान संजय को पैर चोट लगी  जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।तीन दिनों तक इलाज    इलाज के बाद 28 जनवरी की सुबह अस्पताल के बाहर मृत्यु हो गई।स्थानीय पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया गया।मृतक के दोस्तो के साथ प्रेमचंद सिंह,महेश सिंह,धनेश्वर सिंह, डालेश्व सिंह जो सभी मृतक के गांव के ही निवासी है उनके साथ स्थानीय पुलिस के द्वारा अभद्र व्यवहार  और गालियां दी गई। बोला गया शव को यहां से ले जाओ वरना किसी नाले में फेंक देंगे। मृतक के दोस्तों ने शव को रिसीव कर पैतृक गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों को सौंपा।जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से संजय की अंतिम संस्कार की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)