google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुंभ यात्रियों की सेवा भगवान की पूजा के बराबर- एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा

समाज जागरण रंजीत तिवारी
(वाराणसी)।कुंभ यात्रियों के सेवा के लिए विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के पहल पर नगर पंचायत गंगापुर निवासी राजेश जैन द्वारा मोहन सराय बाईपास स्थित चौराहे पर कुंभ यात्रियों के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने कुंभ यात्रियों के लिए बनाए जा रहे भोजन का निरीक्षण किया तथा भोजन बना रहे हलवाइयों को सही गुणवत्ता के साथ स्वादिष्ट भोजन बनाने हेतु निर्देशित किया। उसके उपरांत राजेश जैन के साथ एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने टेंट लगाकर लगाए गए स्टालों पर पुड़ी, सब्जी, कचौड़ी ,चाय ,नाश्ता पानी इत्यादि अपने हाथों द्वारा कुंभ यात्रियों को वितरण किया।भोजन ग्रहण करने के उपरांत यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई।कुंभ यात्रियों के परेशानी तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)