google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन 25 दिसंबर को, गांधी स्टेडियम शहडोल में होगा खिलाड़ियों का सम्मान


अनूपपुर। फिट इंडिया अभियान के तहत पूरे देश में आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन समारोह 25 दिसंबर 2025, गुरुवार को गांधी स्टेडियम, शहडोल (म.प्र.) में आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव फिट युवा, विकसित भारत के संकल्प के साथ देशभर के युवाओं और उदीयमान खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से एक मंच पर जोड़ने का महत्वपूर्ण अभियान है।
शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर यह महोत्सव 25 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित कई खेलों की प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।


शहडोल संसदीय क्षेत्र में भी इस महोत्सव के अंतर्गत खंड एवं संसदीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया गया है।
खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, खेल अधिकारी तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अपेक्षित है।


फिट इंडिया मूवमेंट अभियान को आगे बढ़ाने की दृष्टि से भी इस महोत्सव को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह  ने क्षेत्र के युवाओं, खेल प्रेमियों और नागरिकों से अपील की है कि वे गांधी स्टेडियम, शहडोल पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और स्वस्थ व फिट भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)