google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मंगल भवन अमंगलहारी सांसद-महापौर में हुई भिड़ंत,रक्षा मंत्री का कार्यक्रम हुआ था रद्द।*

*शहर में हुए भ्रष्टाचार पर सांसद का प्रहार,, शहर में हुए भ्रष्टाचार का मटका फूट सकता है, चहीता ठेकेदार भी घेरे में।*

*कानपुर विशेष संवाददाता।* शहर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में बने मंगल भवन को लेकर हुआ बड़ा बवाल! उद्घाटन से ठीक पहले सांसद रमेश अवस्थी बनाम महापौर प्रमिला पांडेय खुलेआम आमने-सामने आ गए।एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रिसीव करने पहुंचे दोनों नेताओं में हुई तीखी तकरार, आरोप -प्रत्यारोप और गर्मागर्मी इतनी बढ़ी कि सुरक्षा टीम को बीच में आना पड़ा !

सांसद के अनुसार “मंगल भवन के नाम पर करोड़ों की सरकारी जमीन निजी हाथों में दी जा रही!” इसी शिकायत पर सांसद ने रक्षा मंत्री को अवगत कराया, जिसके बाद उद्घाटन कार्यक्रम हुआ रद्द ! महापौर का पलटवार सांसद पर नाराज़गी जाहिर की, कहा राजनीतिक लाभ के लिए अनावश्यक विवाद! तनाव इतना बढ़ा कि रक्षा मंत्री का पूरा कार्यक्रम बदल दिया गया। शाम को विधायक सतीश महाना ने मेरिज हॉल का उद्घाटन किया। शहर की राजनीति में हड़कंप,, विकास का पहिया और धंसेगा भाजपा के दो बड़े चेहरे भिड़े पार्टी नेतृत्व तक मामला पहुंचा जांच की मांग हुई तेज कानपुर में यह विवाद अब बड़ा राजनीतिक तूफ़ान बनता दिख रहा है!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)