समाज जागरण
मैहर ।नवगठित मैहर जिले में खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की मिली भगत से पूरे जिले में रेत ,लाइमस्टोन पत्थर एवं मुरूम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि खनिज माफियाओं को प्रशासन का भाई ही नहीं है। मैहर जिले के बदेरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झिर्रहट पिपरहट में लाइमस्टोन का अवैध खनन बीते कई महीनो से किया जा रहा है जिस पर भी खनिज विभाग के अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है और माफिया मनमानी पर उतारू है ।

सूत्रों की माने तो नादान का कोई पांडे द्वारा उक्त अवैध उत्खनन को अंजाम दिया जा रहा है जिसे मैहर क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि का संरक्षण भी प्राप्त है। सत्ता पक्ष के नेताओं की संरक्षण में मैहर जिले में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं जिन्हें खनिज विभाग अधिकारियों का कोई डर भी नहीं है । जिस प्रकार से जिले के अंतर्गत झिर्रहट पिपरहट में पनप रहा अवैध खनन का खेल चल रहा है उससे तो ऐसा ही लगता है कि इसमें कहीं ना कहीं खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत भी है। ऐसा नहीं है कि मैहर जिले में सिर्फ लाइमस्टोन का ही अवैध उत्खनन हो रहा है बल्कि सुनहरी रेत का कारोबार भी धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



