पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा उसे बेहतर बनाने के लिए शहीदों के नाम रोपे गए बाल वृक्ष:कमांडेंट
अररिया।
भारत सरकार के तत्वधान व श्री महेंद्र प्रताप, कमांडेंट, 52 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के निर्देशन में 52 वीं वाहिनी एसएसबी व पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अररिया के साझा प्रयास से “कारगिल विजय दिवस” के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के नाम लगभग 200 बाल वृक्ष लगाये गए। इस अवसर पर कमांडेंट, 52 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, अररिया महेंद्र प्रताप ने बताया कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए जाबाजों के नाम फलदार बाल वृक्ष लगाने का हमने काम किया है और अपने जाबाज शहीद जवानों को याद करते हुए साथ ही साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा उसे बेहतर बनाने के लिए बाल वृक्ष लगाये गए हैं। वहीं प्रधानाचार्य, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अररिया सुशांत कुमार झा ने कहा कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम से बच्चों के अंदर सेना के प्रति आदर का भाव पैदा होगा, पर्यावरण से सम्बन्धित समस्याएं दूर होंगी और देश भक्ति की भावना जागृत होगी। इस अवसर पर मोहिनी देवी मैमोरियल स्कूल अररिया के निदेशक डा.संजय प्रधान जी, अभिनन्दन नौटियाल प्रशासनिक अधिकारी राजेश रंजन प्रधानाचार्य, नवोदय विद्यालय शिक्षक राजेश कुमार, 52वीं वाहिनी के पी० एन० सिंह उप कमांडेंट व जोशी सागर प्रदीप उप कमांडेंट, कृपा शंकर द्विवेदी (स्वतंत्रता सेनानी के सुपुत्र) व अन्य गणमान्य सहित बलकर्मी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



