जन जन के मनभावन हृदय सम्राट डाॅ. दिलीप के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रो. झा ने दिया बधाई
कुर्साकांटा ।
समाजिक,राजनीतिक एवम धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले के. एन डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा के यशस्वी प्रधानाचार्य प्रो. त्रिलोक नाथ झा ने अपने एम एल सी सह सूबे के कैबिनेट मिनिस्टर डा. दिलीप जायसवाल के बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं मंगलकामना करते हुए कहा कि
आशा हीं नहीं पूर्ण विश्वास है आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सीमांचल सहित सम्पूर्ण बिहार चौमुखी विकास के आयाम छुयेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के बिहार नेतृत्व को देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त होगा।
जन जन के मनभावन हृदय सम्राट डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल जी “इस पथ का उद्देश्य नहीं है,श्रान्त भवन में रुक जाना।किन्तु पहुँचना उस सीमा तक जिसके आगे राह नहीं है।”
इधर डा. दिलीप जायसवाल को बधाई देने वालों में भाजपा के अररिया लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह, के एन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो गोलोक नाथ झा,विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार, युवा भाजपा नेता विधायक पुत्र जोशी मंडल,राकेश विश्वास, पूर्व मुखिया अंजुलता झा, कृष्ण कुमार सेनानी, अजीत झा, संजय झा अकेला आदि शामिल हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



