google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी में सर्वजोत सिंह जोती सरां को मिली अहम जिम्मेदारी

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर पार्टी नेतृत्व का जताया आभार, संगठन और युवाओं की सेवा को बताया प्राथमिकता

सुरेश जोरासिया, समाज जागरण, कालांवाली।

कालांवाली, 27 नवंबर। भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी में सर्वजोत सिंह जोती सरां को सदस्य नियुक्त किए जाने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर जोती सरां ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

सर्वजोत सिंह जोती सरां ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अक्षित दहिया तथा राजेंद्र सिंह देसुजोधा के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उनके लिए यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन, देश और युवाओं की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। संगठन उनके लिए सर्वोपरि है और जनता का हित उनकी प्राथमिकता रहेगा।

जोती सरां ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह, सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी मेहनत और समर्पण के साथ करेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)