वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
शहर के मोतीबाग स्थित मोतीबाग सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल किशनगंज के प्रांगण में वाटर कूलर का उद्घाटन विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी दिलीप अग्रवाल,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक नागरमल झवर, विद्यालय समिति के सचिव अनिल अग्रवाल,उत्तम मित्तल , प्रभात अग्रवाल, मनोज जालान, पप्पू शर्मा , सुरेश जैन एवं प्राचार्य नागेन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत वाटर कूलर का उद्घाटन समारोहपूर्वक किया। विद्यालय प्रांगण में सभी सम्मानित अतिथियों का विधिवत घोषधुन के साथ आगमन एवं स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय की बहनों के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत की।

प्राचार्य नागेन्द्र तिवारी द्वारा सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र एवं डायरी कलम भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अतिथियों का परिचय भी कराया।वहीं प्राचार्य श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिहार सह विद्यालय समिति के अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के अथक प्रयास से जिले में सुबे का चौथा सैनिक स्कूल रूप में सरस्वती विद्या मंदिर को मान्यता मिलने का शौभाग्य प्राप्त हुआ है।साथ ही यहां के सम्पन्न समाज का सराहनीय सहयोग से विद्यालय की दिनों दिन उन्नति हो रही है। विद्यालय परिवार की ओर से सम्पन्न समाज का आभार व्यक्त करता हूं।
विदित हो कि किशनगंज नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी दिलीप कुमार अग्रवाल तथा उनके अनुज सरस्वती विद्या मंदिर समिति के सचिव अनिल कुमार अग्रवाल द्वारा विद्यालय को दो वाटर कूलर उपलब्ध करायी गयी है। अंत में ॐ ध्वनि के साथ समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य सुधीर कुमार सिंह, सुजीत कुमार साह, श्रीमती नंदनी बसाक, विजय शंकर शर्मा, संगीताचार्य दिवाकर चौरसिया , नीरज कुमार सिंह रामबालक प्रसाद , संयुक्ता चंदा , उजाला जी, नीता सिंह जी, प्रभारी संतोष कुमार ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष नाथन प्रसाद आदि की सराहनीय उपस्थिति रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



