google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल की तृतीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समाज जागरण | दीपक सरकार
छतरपुर। कॉलेज के संस्थापक स्मृतिशेष सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल की तृतीय पुण्यतिथि पर कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त संग्रह का कार्य मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से आए लैब टेक्नीशियन तनवीर आलम और उनकी टीम द्वारा संपन्न किया गया। इस अवसर पर कुल 12 यूनिट रक्तदान किया गया।

रक्तदान करने वालों में डॉ. श्वेता सुहाने, डॉ. अमित कुमार सिंह, प्रो. राजकिशोर लाल, प्रो. जैलेश गुप्ता, प्रो. रोहित कुमार, सफल कुमार मेहता, उत्कर्ष आनंद, अशोक कुमार विश्वकर्मा, राजेश रजक, कुंदन कुमार, बबलू मिंझ और अनूप कुमार शामिल थे।

पुण्यतिथि के अवसर पर सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम स्मृतिशेष सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए रक्तदान को महादान बताया और अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की।

iphone-16
Apple iPhone 16 (128GB) को ₹69,900 की स्पेशल कीमत पर खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

कॉलेज के संस्थापक सदस्य अरविंद गुप्ता ने अपने संबोधन में संस्थापक सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल की दूरदर्शिता और संकल्प का स्मरण किया, जबकि डॉ. नारायण चंद अग्रवाल ने सड़मा क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान और “सत्यदेव नगर” तथा “सत्यदेव पथ” नामकरण प्रस्ताव का जिक्र किया।

कार्यक्रम के दौरान ज्ञान त्रिवेणी पत्रिका के कवर पेज का लोकार्पण भी किया गया, जिसे आगामी जनवरी के प्रथम सप्ताह में पूर्ण रूप से प्रकाशित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन पंचम कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। मौके पर प्रमुख रूप से डॉ. नारायण चंद अग्रवाल, डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, डॉ. श्वेता सुहाने, ऋतु अग्रवाल, प्रेम भसीन, गायत्री अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, आनंद कुमार, सत्यम तुलस्यान सपरिवार, परमहंस अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल सहित कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)