google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली में 79वे स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

बिकास राय  ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण  सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली में 15 अगस्त 2025 को भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का परिसर देशभक्ति के रंगों में रंग गया। तिरंगे की फहराहट, देशभक्ति के गीतों की मधुर धुन, और छात्रों के जोशीले प्रदर्शन ने वातावरण को ऊर्जा और गर्व से भर दिया।


इस विशेष अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक, डॉ. सानंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने छात्रों के कार्यक्रम देखकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि हर प्रस्तुति अद्वितीय और शानदार थी। डॉ. सिंह ने अपने ऊर्जावान और प्रेरणादायक संबोधन से छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


अपने संबोधन में डॉक्टर सिंह ने ऑपरेशन सिंधु को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि यह नया भारत है जो किसी के सामने डरता नहीं है बल्कि दोगुनी ताकत से उसका जवाब देता है। इसके साथ ही  बताया कि भारत के आत्मनिर्भर बनने की  ग्रामीण अंचल के बच्चों की सही एवं अच्छी शिक्षा से ही संभव है उन्होंने विश्वास दिलाया की ये बच्चे हर उस सपने को पूरा करेंगे जो इस ग्रामीण अंचल के लोग देख रहे होंगे ।
डॉ. सिंह ने विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सुमन सिंह, प्रधानाचार्य अक्षय उपाध्याय तथा सीसीए समिति को इस भव्य आयोजन के सफल संचालन के लिए धन्यवाद दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र श्री नरेंद्र देव सिंह एवं रविन्द्र प्रताप सिंह का  आशीर्वाद भी स्कूल को प्राप्त हुआ।  इस अवसर पर डा राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर प्रमोद सिंह जी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में  विद्यालय की मैनेजर आदरणीया सुमन सिंह जी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों को 15 अगस्त के महत्व के बारे में बताया ।  बच्चों के शानदार प्रस्तुतियों के लिए उनको  साधुवाद देते हुए सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं एवं प्रधानाचार्य अक्षय उपाध्याय ने बच्चों एवं आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया एवं   स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
पूरे आयोजन की भव्यता, अनुशासन और सृजनशीलता ने न केवल उपस्थित अतिथियों, बल्कि अभिभावकों और दर्शकों का भी दिल जीत लिया। अंत में, सभी ने भारत माता के जयकारों और तिरंगे को सलाम करते हुए इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बना दिया। ,विश्वजीत  स्वाइन, प्रवीण तिवारी, सुमैया ,शिफा ,नूतन, आकाश, लक्ष्मी, वंदना , आकांक्षा , प्रतिभा, गीता, समेत तमाम शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)