बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण : गाजीपुर जनपद के ताज पब्लिक स्कूल ताजपुर में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद बच्चों द्वारा देशभक्ति और सामाजिक चेतना से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने इस अवसर पर अपने भाषण में स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० रेयाजुद्दीन अंसारी ने वतन से मोहब्बत की बात करते हुए बच्चों को बताया कि देश की सेवा सबसे ऊपर है और बच्चों का मुख्य उद्देश्य अनुशासन के साथ पढ़ना है।
उन्होंने बच्चों से कक्षा और कक्षा के बाहर अनुशासित रहते हुए अपनी पढ़ाई और शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जा रहे विषय पर विशेष ध्यान देने को कहा। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० मसूद अहमद ने अपने भाषण में स्वतंत्रता से पहले प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 से 1947 तक भारत में अनेक आंदोलन हुए जिस में हिंदी और उर्दू में छपने वाले समाचार पत्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इन समाचार पत्रों को छापने वाले संपादकों को सेंसरशिप का भी सामना करना पड़ता था और जेल भी जाना पड़ता था मगर इन सब की परवाह किया बग़ैर वह अंग्रेज़ों के क्रूर शासन के ख़िलाफ़ लिखते थे। स्वतंत्रत सेनानी हों या क्रांतिकारी सभी ने एक आज़ाद भारत का सपना देखा था ऐसा भारत जो विकास की राह पर चले ,जहां सभी धर्म के लोग एकता के साथ रहें और आगे बढ़ें जहां किसी के साथ अन्याय न हो सभी को बराबरी की नज़र से देखा जाए।

उन्होंने अपनी बात पर बल देते हुए कहा कि हमें उन सभी स्वतन्त्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के सपने को साकार करना है और देश और समाज को भ्रष्टाचार मुक्त और नशा मुक्त बनाना है। जिस से एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो जहां आपसी रंजिश और द्वेष न हो और मिलजुल कर तरक्की करें। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी ज़ैनब फ़िरदौस,अदल इब्राहिम, श्रेयम वर्मा,
रिद्धि , अयान आलम, अमन गुप्ता, श्रेयम वर्मा,
दर्पण और सुप्रिया ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों के साथ अभिभावकगण ने उपस्थित हो कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अंत में विद्यालय के डायरेक्टर ने सभी बच्चों और अभिभावक , शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का आंचल ज़ोया अकबर और तरन्नुम आरा ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



