google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी । हरहुआ क्षेत्र के हरिहरपुर ग्राम में जन कल्याण सोशल सोसाइटी के तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शिक्षा, सामाजिक समानता एवं जागरूकता के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन, महिला शिक्षा के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उनके साहसिक प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार, प्रमोद पटेल, अनिल कुमार, रतन, बृजेश, गीता, शकुंतला, गितौरी सहित गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात करने और शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में जन कल्याण सोशल सोसाइटी द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)