google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक चोलापुर में कराई गई विज्ञान प्रतियोगिता

समाज जागरण अतुल सोनी
ब्लॉक संसाधन केन्द्र चोलापुर वाराणसी पर सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित बच्चों की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में समस्त ARP के सहयोग से कराई गई। प्रतियोगिता दो स्तर पर हुई। प्रथम चक्र में कुल 117बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें से परिणाम के आधार पर 25 बच्चों का चयन किया गया।चयनित 25 बच्चों को पांच समूह में बाटकर द्वितीय स्तर की परीक्षा संपन्न कराई गई जिसमें से परिणाम के आधार पर पांच बच्चों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। परिणाम के आधार पर श्रेजल सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय रौनाकला, सुहानी यादव कंपोजिट विद्यालय उगापुर, अभिषेक यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरहरा, वर्तिका कंपोजिट विद्यालय ताला तथा सौरभ कंपोजिट विद्यालय ताला के समूह ने अन्य समूहों से अच्छा अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन गणित एआरपी भारतीश मिश्रा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एआरपी नितेश यादव, संतोष राम व विवेकानंद यादव का विशेष सहयोग रहा। ब्लॉक के समस्त विज्ञान शिक्षकों प्रधानाध्यापको एवं बीआरसी स्तर पर पंकज मिश्रा सत्येंद्र मिश्रा व अन्य उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)