समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल
पालीगंज/ स्थानीय बाजार स्थित सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर पालीगंज एसडीओ ने गुरुवार को सड़क पर बने फुटपाथी दुकानों पर बुलडोजर चलवाया।
जानकारी के अनुसार पालीगंज से गुजरनेवाली मुख्य सड़क के दोनों किनारे पर फुटपाथी दुकानों व सड़को पर वाहन पार्किंग तथा ठेले लगाने से सड़क पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी। जिसे देख पालीगंज एसडीओ जयचन्द्र यादव ने उस सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की ठान लिया। उन्होंने महीनों पूर्व से ही उन अतिक्रमणकारियों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का आग्रह किया लेकिन स्वेच्छापूर्वक किसी ने सड़क से अतिक्रमण हटाने का नाम नही लिया। वही एसडीओ जयचन्द्र यादव ने एक बैठक बुलाकर अतिक्रमणकारियों की बात सुनी। उन अतिक्रमणकारियों की समस्याओं की निदान करते हुए उनकी दुकानें भी मठ की जमीन में शिप्ट करवाया। फिर भी कुछ अतिक्रमणकारी सड़क पड़ ही जमे रहे। पहले तो एसडीओ ने उन दुकानदारों व अतिक्रमणकारियों को सड़क से हट जाने का नोटिस दिया। इसके बावजूद भी नही हटा तो मजबूरन एसडीओ गुरुवार को जेसीबी व पुलिस बल के साथ सड़क पर उतर आए व सड़क पर से अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान मुख्य सड़क को पालीगंज उच्च विद्यालय से खेल मैदान तक कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



