दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़: ईचागढ़ एवं तिरुलडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को एसडीपीओ ने व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्यों, ग्राम प्रधानों, मुखियाओं, शांति समिति के सदस्यों और ग्रामीणों से लगातार संवाद स्थापित करें तथा अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और अपील करने का कार्य करें।
एसडीपीओ ने कहा कि पिछले वर्ष ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अफीम की खेती की गई थी जिसको प्रशासन द्वारा नष्ट की गई थी इस साल भी उन्होंने थाना प्रभारीयों को सख्त हिदायत दी कि इस पर कड़ी नजर रखी जाए |
वहीं एसडीपीओ ने ग्रामीणों से अफ़ीम की खेती को पूरी तरह समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफ़ीम की खेती अवैध है और यह समाज के लिए भी घातक परिणाम ला सकती है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि यदि कोई व्यक्ति अफ़ीम की खेती करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीपीओ ने ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अफ़ीम की जगह धान, गेहूं, दाल, सब्जी, फल या अन्य वैकल्पिक कृषि कार्य को अपनाएँ। इससे एक ओर जहाँ ग्रामीणों की आजीविका सुरक्षित होगी वहीं दूसरी ओर समाज भी नशे के दुष्प्रभाव से बचेगा।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ और लोगों को जागरूक करें। इस दौरान ग्रामीणों से अपील किया की अफ़ीम की खेती ना करे और वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



