दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना में, तमसी नहर में एक अज्ञात महिला का शव बहता हुआ मिला है। शव को देखकर लगता है कि यह 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है। वहीं लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कुटुंबा इमरान आलम ने बताया कि शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला की मौत कैसे हुई और उसकी पहचान क्या थी।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं की रिपोर्ट की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



