उमरिया जिले में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही सील फाउंडेशन व कांता देवी अंत्योदय सेवा समिति को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन इकाई भारत सरकार (MOEFCCPC) द्वारा भोपाल में आयोजित पर्यावरण योद्धा पुरस्कार 2024 कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सील फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक नामदेव को पर्यावरण योद्धा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर राहुल द्विवेदी (अध्यक्ष अखिल भारतीय MOEFCCPC भारत), तुषार शर्मा (निर्देशक जलवायु MOEFCCPC भारत), एच एल पाटीदार (अध्यक्ष MOEFCCPC म.प्र.), नीरज शर्मा (सचिव MOEFCCPC म.प्र.), जल निगम उमरिया के जिला प्रबंधक प्रदीप केशरी जी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



