समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। ग्राम विकास की धुरी सचिव व पंचायत सहायक गांव के विकास में अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभायें।
उक्त बातें बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने दीप प्रज्वलन के बाद प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
एडीओ पंचायत रवि सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्य मे गुणवत्ता और दायित्वबोध की दक्षता बढ़ती है। कुल 91 प्रतिभागियों को अपने गाँव को विकास पथ पर ले जाएं ताकि विकास के लक्ष्य को समय से पूरा किया जा सके।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें सचिव व पंचायत सहायक ने प्रतिभाग किया।
ग्राम पंचायत विकास योजना क्षेत्र पंचायत विकास योजना और जिला पंचायत विकास योजना तैयार करने की तकनीकी प्रक्रिया पर बल दिया गया।
मास्टर ट्रेनर राधेश्याम यादव और रमेश कुमार ने सचिव पंचायत सहायक को जेम पोर्टल से क्रय विक्रय ,ई ग्राम स्वराज सहित गाँव की बुनियादी जरूरतों के प्रभावी विकास योजना सहित कार्ययोजना ,सरकारी धन का सदुपयोग और गाँव का असल विकास कैसे संभव की जानकारी दी।
कार्यक्रम के सुचारू संचालन और प्रबंधन का जिम्मा ‘मैसर्स इंटिको टेक्निकल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड’ को मिली है। नाश्ते और भोजन का उत्कृष्ट प्रबंध किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिनिधियों ने सीखी गई बातों और नई जानकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी पारदर्शिता के साथ लागू कर, गाँव की तस्वीर बदलने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



