चरही कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत चरही बाजार टांड सभागार में खरीफ बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चुरचू प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक बीस सूत्री अध्यक्ष बालकुमार महतो बहेरा मुखिया देवकी महतो आदि ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बीस सूत्री अध्यक्ष बालकुमार महतो ने कहा कि फिलहाल प्रदर्श के तौर पर चरही चनारो बहेरा हेन्देगढा इन्द्रा जरवा पंचायत के किसानों के बीच खरीफ बीज वितरण कार्यक्रम के तहत धान मक्का अरहर बीज का वितरण किया जा रहा है। इसकी खेती बेहतर तरीके से कर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बनें। आपकी फसल को देखकर आसपास गांव के अन्य कृषक भी प्रेरित होंगे और उन्नत खेती को बढ़ावा देंगे। कहा कि समय-समय पर खेती की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। कार्यक्रम के उपरांत आठो पंचायत के लगभग 40 किसानों के बीच बीज वितरण किया गया। मौके प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक जिला पार्षद वासुदेव करमाली बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो पंचायत समिति सदस्य आशा राय चुरचू प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रजनीश आनंद सहायक तकनीकी नकुल कुमार कृषि मित्र फुलेश्वर महतो नरेश कुमार महतो रोहित महतो सुरेश महतो रवि कुमार राजेश्वर प्रसाद नरेश यादव गोपीचंद महतो अखिल महतो महेश महतो कई कृषक मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



