google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तकनीकी कौशल से स्वरोजगार के साथ सेवायोजन का अवसर आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनाता है:विधायक टी0 राम

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी तकनीकी कौशल से स्वरोजगार के साथ सेवायोजन का अवसर आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनाता है।
उक्त बातें उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के तहत कौशल प्रशिक्षण केंद्र सन साइन आई0टी0आई0 चौबेपुर के फीता काटकर उद्घाटन करने के पश्चात अजगरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।
सन साइन आई0टी0 आई0 कौशल केंद्र के प्रबन्धक,कार्यक्रम संयोजक ने विधायक को अंगवस्त्र ,माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उद्घाटन अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम में रामप्रकाश सिंह बीरू, मून तिवारी प्रबंधक ,धर्मेंद्र रघुवंशी,श्रीमती शारदा चतुर्वेदी,श्रीमती दिव्या पुष्कर तथा आई0 टी0आई0 की छात्राएं एवं क्षेत्रीय सम्भ्रांतजन उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)