google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिएट कालेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एल्युमनी मीट सकुशल सम्पन्न

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। शिएट कालेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम में अनेक शैक्षिक, सास्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पी. के. मिश्रा, पूर्व कुलपति,एकेटीयू जेयुटी रांची ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आर. के. सिंह, एचओडी कामर्स एसएमएमएस कालेज उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव विवेक सेठ एवं सह आयोजन सचिव श्रीमती माधुरी दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया।
समापन समारोह के दौरान निदेशक पो. राजीव शुक्ला ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत जिले के विभिन्न इंटरकॉलेजो में सरस्वती प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्तीर्ण हुए
प्रतिभागियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
एलुमिनी मीट के अवसर पर शिएट कालेज ऑफ फार्मेसी से जुड़े पूर्व छात्र एवं पूर्व शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
कैरियर उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने हेतुMacleods Pharmaceuticals में चयनित छाओं को मुख्य अतिथि ‌द्वारा अप्वाइंटमेंट लेटर प्रदान किए गया।
कार्यक्रम के दौरान विशाल सिंह, अनुज मिश्रा, अजीत मिश्रा, वैभव सिंह सहित कई अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
सत्र के अंत में संस्था प्रबंधन की ओर से नवीन कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, पूर्व छात्र तथा आयोजन टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।
डॉ0 प्रणव कुमार उपाध्याय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)