बन्डी खुर्द: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से सम्बद्ध नवांकुर संस्था पथ प्रगति समाज कल्याण समिति द्वारा ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति के साथ ग्राम बन्डी खुर्द मे संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे गांव की महिलाओ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा तिवारी,मुख्य वक्ता डॉ राज पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि के रुप मे समाजसेवी सुनित सिंह मंचशीन रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रस्फूटन समिति के अध्यक्ष अजीत जायसवाल ने किया। कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओ ने भी अपने अपने विचार रखे एवं शासन की महिला हितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र मे अच्छा कार्य करने वाली महिलाओ को प्रशस्ति पत्र व परितोषिक देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा गांव. की बच्चियों को जिन्होंने पढ़ाई मे अच्छे नंबर प्राप्त किये उन्हे भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे लवकेश जायसवाल,केशकली जायसवाल,नीतू विश्वकर्मा,सावित्री कोल,नरवदिया व बड़ी संख्या मे महिलाये उपस्थित रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



