google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पर ब्लाक वन क्रॉप” कार्यक्रम में टमाटर की वैज्ञानिक खेती विषयक संगोष्ठी सम्पन्न।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। हरहुआ ब्लाक सभागार में आज बुधवार को उद्यान एवम खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा ‘पर ब्लाक वन क्रॉप’ कार्यक्रम के तहत टमाटर की वैज्ञानिक खेती विषयक संगोष्ठी सम्पन्न हुई।
संगोष्ठी में किसानों को बताया गया कि शाहंशाहपुर स्थित राष्ट्रीय सब्जी अनुसंधान केंद्र में स्थापित हाईटेक नर्सरी में किसान रोग रोधी पौधे तैयार करा सकते हैं। किसान अपना बीज देकर एक रुपया प्रति पौधा की दर से नर्सरी तैयार करा सकते हैं। अगर वे अनुसंधान केंद्र से बीज लेते हैं तो दो रुपए प्रति पौधा की दर लागू होगी। इससे किसानों को विपरीत मौसम में भी तैयार नर्सरी मिल जाएगी।
कृषि विज्ञान केंद्र कालीपुर के श्रीप्रकाश सिंह ने अच्छी किस्मों की पहचान, गुणवत्तापूर्ण बीज और बीज खरीदने के स्थान एवं तरीकों के बारे में जानकारी दी।
सुधांशु सिंह ने कहा कि यह भारत सरकार की एक ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक प्रयास है। “पर ब्लाक वन क्रॉप” कार्यक्रम चार अगस्त से शुरू हुआ है और आठ अगस्त को समाप्त होगा।
इस अवसर पर संयुक्त बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा, एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय, प्रतिमा राय, नवीन उपाध्याय, के0 के0 मौर्य प्राविधिक सहायक व सपना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक उद्यान निरीक्षक नीतू ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)