google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप, स्थानांतरण की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री को पत्र

समाज जागरण

मीरजापुर /विकास खंड हलिया के कलस्टर गांव नदौली पटहेरा, पटहेरा कला और महोगढ़ी में तैनात ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मी शंकर यादव के स्थानांतरण की मांग को लेकर ग्राम प्रशासकों ने उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।ग्राम पंचायत महोगढ़ी के ग्राम प्रशासक सुरेश कुमार केशरी, नदौली पटहेरा की ग्राम प्रशासक केवल पत्नी और पटहेरा की ग्राम प्रशासक मनोज कोरी ने संयुक्त रूप से दिए पत्र में आरोप लगाया कि अधिकारी पिछले 6 महीने से गांव में नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं।

पत्र में कहा गया है कि अधिकारी के न आने से ग्रामीणों के वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और आवास का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। आरोप है कि हर काम के लिए ग्रामीणों से पैसा मांगा जाता है और ग्राम प्रशासक से 30 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती है।ग्राम प्रशासकों ने बताया कि आवास के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग की गई, लेकिन मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं किया गया।

शिकायत ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।पत्र में लिखा गया है कि अधिकारी का कहना है कि उनके रिश्तेदार डीपीआरओ हैं, इसलिए उनका स्थानांतरण नहीं हो सकता। ग्राम प्रशासकों ने उप मुख्यमंत्री से मांग की है कि गांव के विकास को देखते हुए अधिकारी का तत्काल स्थानांतरण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)