*मकरसंक्रांति के पर्व पर वितरण किया गया कम्बल।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। निराश्रित ,गरीब ,असहायों की सेवा भगवसन की सेवा के बराबर होता है। गरीब के अंदर भगवान का वास होता है।सभी को मिलकर गरीबो की हर प्रकार से सेवा धर्म निभाना चाहिए।।
हरहुआ विकास खंड के बेदी गांव स्थित संजीवनी हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिस्ट एंड ट्रामा सेंटर में आज मकर संक्रांति के पर्व पर गरीबों और असहायों में दो सौ कंबल वितरित करने के पश्चात मुख्य अतिथि डॉ0 किरन सिंह ने अपने सम्बोधन में व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि इस भीषण ठंड को देखते हुए गरीबों और असहायों में कंबल व मकर संक्रांति पर लाई ,चुरा ,तिलवा,गुड़ सहित अन्य सामग्री गरीब लोगों में वितरण किया गया।
इस मौके पर उपस्थित कमलेश यादव प्रधान, ओम प्रकाश सरोज भूतपूर्व प्रधान, कृपा शंकर सिंह, डॉ0 मनीष सिंह समाजसेवी, अजीत यादव, समाजसेवी, सुरेंद्र सरोज बीडीसी, नीतू यादव प्रधान, संजय सरोज सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन रोहित सरोज ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



