google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनता की सेवा और उनके दुख दर्द दूर करना ही मेरे जीवन की सार्थकता है,,,, सीएम शिवराज सिंह

रायसेन जिले के बम्होरी और सुल्तानगंज को तहसील बनाया जायेगा,
गैरतगंज, बेगमगंज, सिलवानी और रायसेन नगर के विकास के लिए पांच-पांच करोड़ रुपए,
100 करोड़ रुपए लागत की सेमरी जलाशय समूह नल-जल प्रदाय योजना का शुभारंभ

रायसेन। जिले के बेगमगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि रायसेन जिले के बम्होरी और सुल्तानगंज को तहसील बनाने के साथ ही गैरतगंज, बेगमगंज, सिलवानी और रायसेन नगरों के विकास के लिए पांच-पांच करोड़ रुपए स्वीकृत किए जायेंगे उन्होंने बेगमगंज में शानदार एडिटोरियम, बम्होरी और बेगमगंज में कन्या शालाओं के नए भवन के लिए समुचित राशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान सोमवार को बेगमगंज में 100 करोड़ रुपए लागत की सेमरी जलाशय आधारित समूह नल-जल प्रदाय योजना का शुभारंभ सहित 153 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह भी उपस्थित थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 100 करोड रुपए लागत की सेमरी जलाशय योजना का शुभारंभ किया उन्होंने लगभग 30 करोड रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और 25 करोड रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय पशुधन मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, समूह बैंक लोन तथा प्रधानमंत्री पथ विक्रेता योजना (लाड़ली बहना योजना) अंतर्गत अनेक हितग्राहियों को एक करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक राशि का हितलाभ वितरण भी किया गया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के बिजली के बड़े बिल माफ कर दिए गए है और अब 100 यूनिट के 100 रुपया बिल भी आएगा। उन्होंने कहा कि कोई गरीब अब बिना घर की जमीन के नही रहेगा और जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल नहीं है उन्हे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के आवेदन लेने का काम चालू है।
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुआ बापू के प्रिय भजन वैष्णव जन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके जीवन की सार्थकता भी जनता की सेवा और उनके दुख दर्द दूर करके भगवान की पूजा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 9 करोड़ जनता उनकी भगवान है और उनके जीवन की सार्थकता इनका कल्याण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी नही सोच सकता था कि लाडली बहना जैसी योजना भी मूर्त रूप ले सकती है। उन्होंने कहा कि यह पैसा से ज्यादा बहनों का मान सम्मान और इज्ज़त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बहनों को बच्चो की इच्छाएं और अन्य छोटी-छोटी जरूरत के लिए पैसों की कमी से मजबूर होते देखा है। उन्होंने कहा कि अभी 1250 रुपए राशि की है और इस बार दो चार दिन में राशि डाली जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जनता की सेवा करने वाली सरकार है और किसान, युवाओं सहित हर वर्ग के कल्याण में लगी है। मुख्यमंत्री ने किसान सम्मान और किसान कल्याण निधि के रूप में मिलने वाली 6-6 हजार की राशि का उल्लेख करते हुए कहा कि एक-एक परिवार को एक लाख रुपए की सहायता विभिन्न योजनाओं से मिल जाती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए एक लाख सरकारी नोकरियों के अलावा स्वरोजगार योजनाओ तथा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना से काम धंधे से जोड़ा जा रहा है।
सेमरी जलाशय आधारित समूह नल-जल प्रदाय योजना से 12 हजार परिवार लाभान्वित
सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि बेगमगंज में विकास की स्वर्णनिम गाथा लिखी गई है और इस सबका श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को है आज भी मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लगभग 100 करोड़ रू लागत की सेमरी जलाशय आधारित समूह नल-जल प्रदाय योजना की सौगात दी है। इस योजना में बेगमगंज क्षेत्र के 46 ग्रामों और गैरतगंज क्षेत्र के 49 ग्रामों कुल 95 ग्रामों के 12061 परिवारों को प्रतिदिन स्वच्छ जल मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान का विधायक श्री सिंह ने क्षेत्र को दी गई विकास सौगातों के लिए नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया सहित अनेक अधिकारी और क्षेत्र के आम जनता के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)