google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज रेलवे स्टेशन से दूसरे राज्य में कार्य करने हेतु ले जाए जाने वाले सात बच्चे को किया संरक्षित

राहुल कुमार, किशनगंज

बाल श्रम एवं बाल व्यापार के विरुद्ध चाइल्ड हेल्पलाइन किशनगंज की टीम ने जीआरपी एवं आरपीएफ के सहयोग से विशेष अभियान चलाया गया। तथा किशनगंज रेलवे स्टेशन से दूसरे राज्य में कार्य करने हेतु ले जाए जाने वाले सात बच्चे को संरक्षित(rescue)किया, जिनकी उम्र 14 वर्ष या उससे कम है। यह बाल व्यापार का मामला है।
इन सभी बच्चों को संरक्षित कर बाल कल्याण समिति, किशनगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत सभी बच्चों को वृहद आश्रय गृह, कटिहार में आवासित कराया गया है।
बाल श्रम एवं बाल व्यापार गैर कानूनी है इसके लिए दंड प्रावधानित है।
समय समय पर जिला प्रशासन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई , किशनगंज द्वारा बाल श्रम, बाल व्यापार, बाल विवाह आदि के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
सहायक निदेशक, बाल संरक्षण रविशंकर तिवारी द्वारा जानकारी दी गई कि श्रम अधीक्षक के अंतर्गत गठित धावा दल द्वारा, कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन, जन निर्माण केंद्र द्वारा भी जिले के विभिन्न स्थानों पर ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं और यह नियमित रूप से किया जाएगा ताकि बाल हित का संरक्षण किया जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)