google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक मे लिए गए कई निर्णय

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 11 अगस्त 2024 रविवार को सोखा बाबा मंदिर परिसर में पेंशनर एसोसिएशन प्रखण्ड इकाई नबीनगर की मासिक समीक्षात्मक बैठक रामजन्म राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई जबकि संचालन सचिव शंकर प्रसाद द्वारा किया गया।बैठक के बाद सचिव शंकर प्रसाद ने बताया कि बैठक मे आगामी 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया है।वहीं पेंशनर भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु नगर पंचायत नबीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि से मिलकर स्मार पत्र देने का निर्णय लिया गया।एक अन्य निर्णय मे बताया गया कि पेंशनरों का खाता भारतीय स्टेट बैंक मे है। बैंक अपने नए परिसर मे स्थानांतरण हो गया है। अतः पेंशनरों की किसी भी प्रकार के असुविधा न हो इसके लिए बैंक मैनेजर से मिलकर आवेदन देने का निर्णय लिया गया।बैठक मे यह भी निर्णय लिया गया कि नबीनगर को अनुमंडल बनाने के लिए संघर्ष मे लगे लोगो को हर प्रकार से सहयोग और सहायता जारी रहेगा। मौके पर सुदीप राम सूरज प्रसाद, कृष्णा कुमार सिन्हा, शिवशंकर तिवारी सुनैना देवी सहित अन्य पेंशनर मौजुद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)