दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 11 जून 2024 मंगलवार को नबीनगर के सोखा बाबा मंदिर परिसर में पेंशनर एसोसिएशन प्रखंड इकाई नबीनगर की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र उपाध्याय ने किया जबकि संचालन सचिव शंकर प्रसाद ने किया। बैठक में पेंशनर एसोसिएशन के द्वारा कई निर्णय लिया गया।एसोसिएशन के सचिव शंकर प्रसाद ने बताया की पेंशनर भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत के अध्यक्ष से मिलकर एक ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। वहीं जमीन आवंटित होने पर भवन निर्माण हेतु राशि उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय विधायक को एक ज्ञापन देने का भी निर्णय लिया गया। आज की बैठक में काराकाट संसदीय क्षेत्र से राजाराम सिंह और औरंगाबाद से अभय कुशवाहा को बिजयी होने पर बधाई और शुभकामनाएं दिया गया। वहीं उम्मीद जताया गया कि अब दोनों क्षेत्रों का विकास तेजी से होगा साथ ही नबीनगर की एक पुरानी मांग नबीनगर को अनुमंडल बनवाने में दोनों सांसदों का भरपूर सहयोग मिल सकेगा मौके पर रामजन्म राम , सुदीप राम, सूरज प्रसाद, शिव शंकर तिवारी, सुनैना देवी, कृष्ण कुमार सिंह मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



