दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 10 सितंबर 2023 आज नबीनगर न्यू एरिया बस स्टैंड स्थित इंद्रमणि निवास मे बौद्धिक विचार मंच का बैठक अखिलेश्वर प्रसाद सिंह की आध्यक्षता मे किया गया। बैठक मे कई तरह के निर्णय लिए गए।मंच के अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि मंच का गठन 2017 मे ही किया गया था परंतु बाद मे कोरोना काल से शिथिलता आ गई। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि बौद्धिक विचार मंच पूरी तरह सामाजिक, जनकल्याणकारी एवम गैर राजनैतिक संस्था है।आज की बैठक मे मुख्य रूप से संस्था का निबंधन कराने और सदस्यता बढ़ाने पर विचार किया गया।
बैठक मे मंच के उपाध्यक्ष प्रो चंद्रदीप सिंह, सचिव पूर्व मुखिया बलराम सिंह उर्फ भोला सिंह,कोषाध्यक्ष हाजी मास्टर मुस्ताक अहमद,सदस्य प्रो जयनारायण सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, रामजनम सिंह, सुनील चंद्रवंशी,मोहन प्रजापति, मो रफीक खलीफा एवम सोना प्रसाद उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



