google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीजे बजाने को लेकर मारपीट कई लोग हुए घायल

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
जंसा थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में स्थित एक लान में रविवार को देर रात डीजे बजाने को लेकर हुए मारपीट में जमकर चले ईट पत्थर आधा दर्जन लोगों को आई हल्की छोटे तथा पांच चार पहिया वाहन सहित दर्जनों मोटरसाइकिल को उपद्रव कर रहे लोगों ने किया क्षतिग्रस्त मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। बताया जाता है कि गंजारी गांव निवासी मुकेश विश्वकर्मा की पुत्री आकांक्षा विश्वकर्मा की रिंग सिरोमनी का कार्यक्रम भान पुर जौनपुर जनपद से आए लाल जी विश्वकर्मा के पुत्र सानू विश्वकर्मा के साथ हो रहा था इस दौरान डीजे बजाने को लेकर डीजे संचालक छेदी राजभर निवासी परमपुर के साथ वाद विवाद शुरू हो गया जिससे डीजे संचालक को हल्की चोट आ गई जिसकी सूचना परमपुर गांव में लगते ही गांव के दर्जनों लोगों ने लान पर हमला बोल दिया गांव के लोगों ने वर पक्ष व कन्या पक्ष के दर्जनों मोटरसाइकिल तथा 5 चार पहिया वाहन को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और जमकर ईट पत्थर चलाएं जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इस मामले में कन्या पक्ष के मुकेश विश्वकर्मा ने पुलिस को तारीफ देकर कार्रवाई की मांग की है इस मामले में थाना अध्यक्ष जंसा वैद्यनाथ सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिला है कैमरे के फुटेज के आधार पर उपद्रव कर रहे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है कार्यवाही की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)