शहडोल। भारतीय जनता पार्टी एवं वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश के कद्दावर नेता पदम खेमका के सुपुत्र दीपक खेमका के शुभ विवाह उत्सव के अवसर पर एक भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस मांगलिक अवसर पर नव दंपति (चिरंजीवी दीपक एवं पुत्रवधू मोहिनी) को अपना स्नेहिल आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान करने के लिए शहर सहित पूरे प्रदेश भर से गणमान्य नागरिकों, राजनेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ जनों और समाजसेवियों का तांता लगा रहा।
समारोह की भव्यता और आत्मीयता देखते ही बन रही थी। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता इस पूरे आयोजन में खेमका परिवार के अभिभावक की भूमिका में नजर आए और उन्होंने मेहमानों के स्वागत व अन्य दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल तथा संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी विशेष रूप से शिरकत कर नवविवाहित युगल को सुखद और मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस भव्य वैवाहिक कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। अतिथियों में मुख्य रूप से पूर्व विभाग संगठन मंत्री (शहडोल) जितेंद्र लिटोरिया, शहडोल संभाग के कद्दावर नेता अनिल गुप्ता, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक जयसिंह मरावी, विधायक मनीष सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष अमित छपरा शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों और वरिष्ठ नागरिकों में उर्मिला कटारे, अनुपम अनुराग अवस्थी, कमल प्रताप सिंह, लाल गुप्ता, राजकमल गुप्ता, राजा ताम्रकार, नीरज गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल राजेश गुप्ता सूर्यकांत निराला पत्रकार संजय शर्मा बृजेश सिरमौर हुसैन जी शिरीष नंदन श्रीवास्तव और कैलाश विशनानी सतीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन समारोह में पहुंचे। सभी अतिथियों ने समारोह में परोसे गए स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और खेमका परिवार को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई देते हुए नव दंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.