google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शक्तिनगर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ित व्यक्ति के खाते में 23,975 रुपये कराया वापस

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा साइबर ठगी के एक पीड़ित को ₹23,975/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करायी गयी।

पीड़ित मंगलेश्वर पटेल पुत्र श्रीनिवास पटेल निवासी बीना के साथ अज्ञात साइबर ठग द्वारा धोखाधड़ी कर उनके खाते से धनराशि ट्रांसफर कर ली गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार कर धनराशि को होल्ड कराया गया तथा MRM Portal के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए ₹23,975/- की पूरी धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी।


कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, उ0नि0 रंजित कुमार साइबर प्रभारी, का0 चन्दन पाल,म0का0 नीलम सिंह में शामिल रहे।
किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी जैसे OTP, ATM PIN, CVV, नेट बैंकिंग पासवर्ड, आधार, पैन अथवा बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा न करें यदि आप साइबर अपराध के शिकार होते हैं, तो तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)