google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुद्धी पुलिस ने पांच वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विजय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा प्रभावी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मा.न्यायालय अपर सिविल जज (जू०डि०) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुद्धी द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंटों का तामील कराते हुए

थाना दुद्धी पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 05 वारंटियों संदीप पुत्र विजेन्द्र निवासी वार्ड नं.-07, कस्बा दुद्धी मु0नं0 359/2019, धारा 323, 325, 504 भा.दं.सं., जवाहिर पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम अमवार, थाना दुद्धी मु0नं0 1139/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम, सोना बच्चा पुत्र बासदेव निवासी ग्राम अमवार,मु0नं0 1140/ 2022,धारा 60 आबकारी अधिनियम, श्रवण गुप्ता पुत्र कामेश्वर निवासी ग्राम बघाडू, मु0नं0 1215/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम,प्रेम पुत्र देवराम निवासी ग्राम अमवार, थाना दुद्धी मु0नं0 1153/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के उपरांत सभी अभियुक्तों को नियमानुसार सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 जयशंकर राय चौकी प्रभारी अमवार,उ0नि0 अमित सिंह चौकी प्रभारी कस्बा दुद्धी, हे0का0 विनयचन्द्र भारती, मुनेन्द्र सिंह,का0 विनोद सरोज शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)