समाज जागरण, अनिल कुमार अग्रहरि
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 25.03.2026 को समय 18:55 बजे चेकिंग के दौरान अभियुक्ता कुसुम गुप्ता पत्नी राकेश कुमार साहू उर्फ गूड्डू निवासी चिल्काटाड़ बस्ती, शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से 01 किग्रा 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 59/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्ता के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



