अनूपपुर- शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ के छात्राओं ने ओरिएंट पेपर मिल अमलाई का भ्रमण किये, छात्राओं ने अपने शैक्षिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक बनाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया जिससे वन आधारित या लकड़ी आधारित उद्योग के बारे में जानकारी मिली, कागज उद्योग मध्य प्रदेश में ओरिएंट पेपर मिल अमलाई में बनता है, कागज बनाने की प्रक्रिया को जानकर छात्राओं में उत्सुकता हुई | ओपीएम के प्रबंधक श्री रवि सिंह जी के अनुमति प्राप्ति के उपरांत सुरक्षा गार्ड्स के सहयोग से विभिन्न प्लांट एवं मशीनों का अवलोकन किया गया |
अवलोकन पश्चात छात्राओं में जिज्ञासा उत्पन्न हुई औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या के निराकरण के लिए भी पौधारोपण किया गया है तथा अवशिष्ट पदार्थों का निष्पादन कैसे करते हैं,उसको भी समझाया गया | सामाजिक विज्ञान विषय के नवाचारी शिक्षक डॉक्टर डी.ए.प्रकाश खाण्डे ने औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसके प्रमुख लाभों को समझाया गया |
1. व्यावहारिक ज्ञान की प्राप्ति कक्षा में पढ़े गए सैद्धांतिक ज्ञान को उद्योग में वास्तविक रूप में देखने का अवसर मिलता है। कार्य प्रक्रिया की समझ मशीनों, उपकरणों और उत्पादन प्रक्रियाओं को नज़दीक से समझने में मदद मिलती है।
2. कागज उद्योगों और उनमें उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी मिलती है।
3. तकनीकी कौशल का विकास नई तकनीकों, आधुनिक मशीनों और कार्य प्रणालियों से परिचय होता है।
4. अनुशासन और समय प्रबंधन उद्योगों के कार्य नियम, समय पालन और अनुशासन का महत्व समझ में आता है।
5. आत्मविश्वास में वृद्धि उद्योग विशेषज्ञों से बातचीत करने से संवाद कौशल और आत्मविश्वास बढ़ता है।
6. टीम वर्क की भावना समूह में कार्य करने और सहयोग की आदत विकसित होती है।
7. रुचि और जिज्ञासा में वृद्धि सीखने की रुचि बढ़ती है और नई चीज़ें जानने की जिज्ञासा उत्पन्न होती है।

संस्था के प्राचार्य डॉक्टर चित्रा सोनवानी, श्रीमती के डी सिंह,श्री मनोज कुमार धुर्वे जी, श्री नीरज कुमार सोनी, डॉ० डी.ए. प्रकाश खाण्डे, बेदन सिंह मरावी, विजय सिंह मरावी, कृष्ण कुमार मरावी,रतनेश चंदवंशी एवं छात्राओं ने उत्साह पूर्वक शामिल होकर शैक्षणिक भ्रमण का आनंद लिए |
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



