भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय फिल्म पुरस्कार समारोहों में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह का भव्य आयोजन मंगलवार रात को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में किया गया। पुरस्कार समारोह का यह 67वां चैप्टर था।
इस बार पुरस्कारों की लिस्ट में विक्की कौशल की सरदार उधम और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह फिल्मों का बोलबाला रहा। शेरशाह बेस्ट फिल्म बनी तो 83 के लिए रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर घोषित किये गये, वहीं मिमी के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।
शेरशाह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी तो मिमी नेटफ्लिक्स पर और 83 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। देर रात तक चले अवॉर्ड समारोह को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने होस्ट किया। अवॉर्ड समारोह में वरुण धवन, कियारा आडवाणी समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दीं। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है-
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



