ब्यूरो समाज जागरण खलियारी/ सोनभद्र। विकास खण्ड नगवां ब्लॉक के शिक्षा क्षेत्र शिकारपुर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों कि तानाशाही आई है सामने जिसमें बच्चों को खाना बनाने वाली रसोईयों से विद्यालय परिसर में लगवाया जा रहा है झाड़ू, साफ़ सफाई कर्मचारी नहीं करते हैं सफाई का कार्य। रसोईयों का आरोप है कि विद्यालय का प्रभारी द्वारा जबरजस्ती कराई जाती है साफ सफाई, नहीं करने पर नौकरी से हटाने कि मिलती है धमकी। रसोईयों का कहना है कि विद्यालय परिसर में स्थित जो शौचालय बना है उसको भी साफ कराया जाता है, शिक्षकों के तानाशाही रवैये से रसोईया परेशान है। प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान में रसोईयों का हनन हो रहा है।
इसके विषय में खण्ड शिक्षा अधिकारी नगवां धनंजय सिंह से सेल फोन से बात किया गया कि शिकारपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में रसोईयों से झाड़ू और शौचालय साफ कराया जाता है तो उन्होंने बताया कि मेरा संज्ञान में ये बात नहीं है आप के द्वारा मुझे जानकारी मिली है जॉच करते हैं, जो भी इसमें दोषी होगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा।
Sonebhadra #SchoolNews #PrathmikVidyalay #MidDayMealIssue #RasoiyaNyay
EducationSystem #UPNews #AwazUthegi #BreakingNews #NagwaBlock
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



