google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षा से ही सभ्य समाज का निर्माण होती है:- पूर्व बिधायक रामजन्म शर्मा


पालीगंज:- संवाददाता वेद प्रकाश

पालीगंज/ ” शिक्षा से ही सभ्य समाज का निर्माण होती है। इसलिए बच्चों को शिक्षित बनाना जरूरी है।” उक्त बातें पूर्व बिधायक रामजन्म शर्मा ने पालीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के मौरी बिगहा गांव में एमएस संकल्प विद्यालय के उद्घाटन समारोह मे लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा।
जानकारी के अनुसार उद्घाटन की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य चांदनी कुमारी ने किया। वही समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व बिधायक रामजन्म शर्मा ने विधिवत रूप से रिबन काटकर किया। मौके पर अतिथियो को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। साथ ही बिधायक व कुछ अन्य अतिथियो ने लोगो को सम्बोधित किया व शिक्षा के प्रति जागरूक किया। वही सिद्धनाथ तिवारी ने बताया कि सभी सरकारी मध्य व उत्क्रमित विद्यालय मात्र होटल बनकर रह गयी। अब वहां पढ़ाई के बदले बच्चों को खिचड़ी दी जाती है। ऐसे में यदि बच्चों को निजी विद्यालयों में पढ़ने के लिए नही भेजा जाए तो उन्हें शिक्षित बनाना असम्भव है।
मौके पर पूर्व विद्यालय रामजन्म शर्मा, प्राचार्य चांदनी कुमारी, मनमोहन कुमार, नीति कुमार, सुवास शर्मा, बिनोद कुमार, राधेश्याम यादव, संजीत कुमार व नीतीश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)