google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिव भक्त कांवड़ टीम सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए रवाना

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 04 अगस्त 2026: सावन के पवित्र महीने में सुल्तानगंज से देवघर तक की कांवर यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि श्रद्धा, धैर्य और सामूहिक आस्था का जीवंत उदाहरण बन जाती है. हर कदम पर भक्ति का अनूठा अनुभव मिलता है.

भक्तों ने विधि-विधान से गंगा स्नान कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने कांवर में उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरा। इसके बाद ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बाबा नगरी चलो’ के जयघोष के साथ कांवरिया देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े।

वही शिव भक्त कांवड़ टीम जमशेदपुर से भक्तों की टोली सोमवार को निकली,जिसमे कि आदित्यपुर गम्हरिया बारीडीह से युवक पुर3 जोश के साथ निकले। सबसे पहले अजगैबी नाथ महादेव का दर्शन करते हुए सुल्तानगंज से जल उठाकर तीन दिन का पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में जल अर्पण करेंगे। उसके बाद बाबा बसु की नाथ मंदिर जाकर बाबा बासुकीनाथ पर जल अर्पण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई, 2026 से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होगा। इसे देखते हुए सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है।

शिव भक्त कांवड़ टीम बारीडीह से पुनीत चौरसिया,आदित्यपुर से अक्षय मिश्रा,अभय मिश्रा,सुनील सिंह,गम्हरिया से सुरेंद्र सैलेंदर शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)