google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिव महापुराण कथा का प्रथम आमंत्रण बरगवां नाथ स्वामी हनुमान जी को देकर बैनर भेंट कर शिव भक्ति जनचेतना समिति ने की कार्यक्रम की शुरुआत

आगामी 6 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक सोड़ाफैक्ट्री ग्राउंड में होगी शिवमहापुराण कथा

अनूपपुर। बरगवां अमलाई अंतर्गत सोड़ाफैक्ट्री ग्राउंड में 9 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है जिसको लेकर शिव भक्ति जनचेतना समिति द्वारा तैयारिया शुरू कर दी गयी है समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने मिलकर प्रथम आमंत्रण समिति अध्यक्ष बरगवां नाथ स्वामी हनुमान जी महाराज को बैनर भेंट करते हुए सफल कार्यक्रम के लिए सभी ने मिलकर प्रार्थना की एवं बैनर लगाया आजसे कार्यक्रम तैयारियों का शुभारंभ कर दिया गया है जिसमे सभी नगर जिला संभाग वासियों से समाजसेवियों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है।कार्यक्रम स्थल सोड़ाफैक्ट्री ग्राउंड बरगवां अमलाई अंतर्गत तय किया गया है जहां कथा व्यास राष्ट्रीय प्रवक्ता भागवताचार्य पंडित सोमनाथ शर्मा जी नर्मदा पुरम द्वारा शिवमहापुराण कथा की अमृत वर्षा की जाएगी। जिसमें समस्त श्रद्धालु गणों को पहुंचने की अपील की गई।।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)