google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जल चढ़ाने जा रहे शिव सैनिक गिरफ्तार मुचलके पर रहा

समाज जागरण

वाराणसी/चन्दौली पड़ाव शिव सेना ( उ ) पार्टी की ओर से शिव सैनिक पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पड़ाव और आसपास के शिव सैनिक एक जगह इक्कठा हो कर रामनगर चौराहे पर इक्कठा हो गये और गंगा जल लेकर काशीविश्वना पर जल चढ़ाने हेतू निकले शिव सेना के कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार के नारे लगाते हूए आगे बड़ते जा रहे थे यह देख पुलिस के हाथ पैर फूल गये पुलिस टीम ने नेर्तित्वकर्ता संदीप कुमार जायसवाल से कहा कि आप लोग इसके आगे नही जाएगें इसी दौरान पुलिस से सीधी नोकक्षोंक होने लगी इस दौरान शिव सेना के लोग रामनगर के शास्त्री चौक तक जा चुके थे वहां पर तैनात फोर्स ने तत्काल सारे शिव सैनिक को गिरफ्तार कर रामनगर थाने लाई और निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया इस मौके पर हरी नारायण कशेरा, प्रेम नारायण प्रजापती, संतोष देववंशी, भानू सिंह, राजा राम त्रिपाठी, सुमित्रा देवी विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार सिंह आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)